![]()
द्रव्यवती नदी में मिलावटी पनीर की खैप को नष्ट करती जयपुर सीएमएचओ की टीम।
जयपुर सीएमएचओ की टीम ने आज जयपुर शहर में सोडाला स्थित एक दूध भंडार शॉप पर छापा मारा। जहां से पनीर मिला, जो प्रथम दृश्या मिलावटी दिखने पर उसे नष्ट करवाया। इसके साथ ही जिस सप्लाई ने इसे दुकानदार को दिया था उसे भी मौके पर बुलाकर उसके पास से और उसके बता
जयपुर सीएमएचओ फर्स्ट और सैकण्ड की ज्वाइंट टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सीएमएचओ फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत ने बताया- हमारी टीम को सूचना मिली थी कि सोडाला स्थित एक दूध भंडार दुकान पर मिलावटी पनीर बेचा जा रहा है।
टीम जब सोडाला के जमुना नगर स्थित श्रीकृष्णा दूध भंडार पर पहुंची तो वहां से 100 किलोग्राम पनीर मिला। प्रथम दृश्या जांच में पनीर मिलावटी दिखा। उसमें अजीब बदबू आने के साथ रबड़ की तरह खींच रहा था, जिसके बाद टीम ने उस पनीर का सैंपल लेकर उसे नष्ट करवाया।
सप्लायर को पकड़ा और 350 किलो पनीर किया बरामद
इस दुकानदार से पूछताछ की तो उसने सप्लायर की जानकारी दी। सप्लायर महेश वैष्णव को मौके पर बुलवाया, जिसकी गाड़ी में करीब 200 किलो पनीर का स्टॉक और पड़ा था। उक्त पनीर भी प्रथम दृश्या जांच में मिलावटी पाए जाने पर नमूने लेकर उसे नष्ट करवाया।
इसके बाद सप्लायर के बताए एक अन्य गोदाम पर टीम पहुंची। गोपालपुरा बाइपास पर रिद्धि सिद्धि चौराहा स्थित गोदाम पर छापा मारा। जहां से करीब 150 किलो मिलावटी पनीर बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट करवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments