![]()
बैंक से दूसरी गाड़ी बुलाकर कैश को बैंक भेजा गया।
भरतपुर के हलैना थाना इलाके के आमोली गांव के पास पंजाब नेशनल बैंक की गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में 52 लाख का कैश था। समय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया। जिसके बाद कैश को सुरक्षित
गाड़ी में 52 लाख रुपये कैश था
हलैना थाने के हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार ने बताया कि घटना गुरूवार शाम की है। पंजाब नेशनल बैंक की गाड़ी कैलादेवी से भरतपुर कैश लेकर आ रही थी। गाड़ी में 52 लाख रुपये के करीब कैश था। सारा कैश बक्से में बंद था। किसी टेक्नीकल समस्या के चलते गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी की डीजल टैंक ने भी आग पकड़ ली। घटना का पता लगते ही बैंक अधिकारी मुरारी लाल ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।
ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद और पुलिसकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गाड़ी से कैश को सुरक्षित निकालकर पुलिस की गाड़ी से कैश को थाने पर लेकर आया गया। जिसके बाद बैंक की दूसरी गाड़ी को बुलाकर कैश को बैंक भिजवाया गया है। यह घटना आमोली गांव के पास की है। गाड़ी में नुकसान हुआ है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments