![]()
कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
सवाई माधोपुर में कांग्रेस की ओर से वोट चोरी मामले में विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां सिविल लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निदेशानुसार प्रदर्शन किया गया।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने बताया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सवाई माधोपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। आज राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया था। मार्च के दौरान सांसदों को गिरफ्तार किया। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शित किया। इस पहले कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान राहुल गांधी की ओर से जारी विडियो को सभी कार्यकर्ताओं ने दिखाया गया। यहां सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से डिजिटल मतदाता सूची के प्रकाशन की मांग रखी जिससे जनता के सामने सच्चाई आ सके और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को बचाया जा सके। इस दौरान एस सी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश पहाड़िया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मंगल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के एम कवरिया, राधेश्याम मीणा, रामजीलाल बैरवा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतीश श्रीवास्तव, सोनिका शर्मा केदार लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments