![]()
मुक्तिधाम चंबल घाट में पानी भर गया है। इसके चलते अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है।
धौलपुर में चंबल नदी में आई बाढ़ के कारण मुक्तिधाम चंबल घाट में पानी भर गया है। इसके चलते अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है।
मुक्तिधाम सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश गौड़ ने बताया कि बाढ़ के बावजूद अंतिम संस्कार के लिए ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आमजन को अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
मुक्तिधाम के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बाढ़ के पानी में घड़ियाल आने के कारण लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मुक्तिधाम के गेट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए फोटो खींचने के चक्कर में पानी में न जाएं और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
समिति की ओर से की गई अस्थायी व्यवस्था से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहेगी। प्रशासन ने भी लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments