![]()
जिला कांग्रेस कार्यालय में जानकारी देते कांग्रेसी नेता।
अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त ऑब्जर्वर लालजी देसाई और प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. संजीव राजपुरोहित और हिमपाल सिंह देवल ने मंगलवार को अभियान की शुरुआत की।
पार्टी ऑफिस में ऑब्जर्वर लालजी देसाई ने कहा कि संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच है। संगठन सृजन के माध्यम से ऐसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व दिया जायेगा, जो अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते हैं।
मीडिया से बातचीत के बाद सीनियर लीडर्स से चर्चा की गई और इसके बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई।
तीन दिन ऑब्जर्वर बांसवाड़ा में रहेंगे पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान पठान ने बताया कि दोपहर 3 बजे बांसवाड़ा नगर कांग्रेस, बांसवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस एवं सरवन ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय में रखी गई। लालजी देसाई ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी और समस्त ब्लॉकों में बैठक करके संगठन के नव सृजन एवं जिला अध्यक्ष के चयन के लिए कार्यकर्ताओं स्थानीय नेताओं पदाधिकारी से विचार विमर्श किया।
तीन दिन ऑब्जर्वर बांसवाड़ा में रहेंगे और तमाम ब्लॉक में मीटिंग करके सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके उचित फीडबैक शीर्ष नेतृत्व को दिया जाएगा, जो पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। इस अभियान के अंत में पूरी रिपोर्ट कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी।
पार्टी को युवा नेतृत्व की जरूरत उन्होंने कहा कि देश में अब युवा नेतृत्व की जरूरत है और इसी को ध्यान में रखते हुए नई लीडरशिप तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से किस तरह जोड़ा जाए, यह समझा जाए। संवाद के आधार पर जो निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें नेतृत्व से साझा कर संगठन को नए रूप में सक्रिय किया जाएगा, जिससे आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं का बेहतर तरीके से सामना किया जा सके।
संगठन सृजन अभियान एक मजबूत पहल डॉ. संजीव राजपुरोहित ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मज़बूत करने की ऐतिहासिक पहल की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल में एक आम कार्यकर्ता को भी जिला अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। इस प्रक्रिया में हर वर्ग की भागीदारी होगी विशेषकर SC, ST, अल्पसंख्यक वर्ग, OBC, महिलाएं और युवा कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन की नई ताकत बनेंगे।
इसे AICC पर्यवेक्षकों के माध्यम से हर जिले, ब्लॉक और आमजन से फीडबैक लेकर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या, कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, विधायक अर्जुन सिंह बामनिया, विधायक रमिला खड़िया, कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, नवाब फौजदार, मनीष देव जोशी, धर्मेंद्र तेली, देवेंद्र त्रिवेदी, मणिलाल पटेल, साजिद नायक, देवबाला राठौड़, आसिफ मुस्तफा, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, हंसमुख सेठ, रजनीकांत खाब्या, मनोहर खड़िया, प्रकाश मईड़ा, बुरहान रतलामी, भारत दोसी, इंद्रपाल चरपोटा, विनोद शर्मा, चंदा डामोर आदि मौजूद रहे ।
प्रवक्ता इमरान खान ने बताया की 8 अक्टूबर को अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों की बैठक प्रातः 10.00 बजे रखी गई है । दोपहर 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागीदौरा की बैठक, 3 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनंदपुरी की बैठक आयोजित की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments