जयपुर में राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक की आमसभा आयोजित हुई। इस दौरान प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक, जयपुर को ‘मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना’ के तहत अधिकतम नगद वसूली के लिए सम्मानित किया गया।
बैंक की प्रशासक ज्योति गुप्ता और वसूली प्रभारी मोहन कटारा को बैंक की ओर से शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कटारा ने बताया,

मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई अवधिपार ब्याज राहत योजना किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के सभी प्राथमिक भूमि विकास बैंकों ने अब तक की सबसे अधिक वसूली का रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर माह में सभी बैंक कर्मचारियों ने राजकीय अवकाश और सप्ताहांत की छुट्टियां त्याग कर पूरी निष्ठा से किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया। विभाग ने इस प्रयास की सराहना की है।
वसूली प्रभारी और ऑल राजस्थान सहकारी भूमि विकास बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय महासचिव मोहन कटारा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग में मुख्यमंत्री द्वारा लाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं ‘सहकार से समृद्धि अभियान’ के लक्ष्य को साकार करने में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
जयपुर जिला सहकारी भूमि विकास बैंक द्वारा अब तक 557 लाख रुपए की नगद वसूली की गई है। इसके माध्यम से किसानों को कुल 622 लाख रुपए की राहत प्रदान की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments