![]()
खेल प्रेमियों के लिए जोधपुर एक बार फिर से रोमांच से भरने वाला है। जोधपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 41वीं राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पोस्टर मंगलवार शाम को पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने विमोचित कि
यह प्रतियोगिता रातानाडा पुलिस लाइन आवासीय गेट स्थित गार्डन में तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्थान के 25 जिलों से 250 से अधिक मुक्केबाज अपने पंच से जीत की दावेदारी पेश करेंगे।
प्रदेशभर के नामी बॉक्सर लेंगे भाग
एसोसिएशन के सचिव पीएस शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार शाम 5 बजे होगा। इसमें जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, जालोर, पाली, गंगानगर, भरतपुर, दौसा, चितौड़गढ़, कोटा सहित प्रदेशभर के नामी बॉक्सर भाग लेंगे।
ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व विधायक मनीषा पंवार, समाजसेवी जयपाल जान्दू, एसोसिएशन अध्यक्ष पी.एस. भाटी, मूलसिंह पंवार, जितेन्द्र सिंह, रूपेश पंवार, हुकुम सिंह, पवन रूपानी, अविनाश, धीरज, सूरजभान सहित कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पीएस शेखावत के अनुसार जोधपुर में यह आयोजन मुक्केबाजी खेल को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments