![]()
जयपुर में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
जयपुर में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संगरिया में व्यापारी विकास कुमार जैन की सरेआम हत्या का मामला उठाया।
खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तुरंत संगरिया जाकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब तक किसी भी पीड़ित परिवार से नहीं मिले हैं। इनमें बलात्कार पीड़िताएं, गोली कांड के शिकार लोग और छत गिरने से मृत सात बच्चों के परिवार शामिल हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भू-माफिया, किडनैप माफिया, गोली माफिया और सुपारी किलर खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस बजरी माफिया के साथ मिलकर काम कर रही है। परिवहन विभाग समेत अन्य टैक्स विभाग अवैध वसूली में लगे हैं।
खाचरियावास ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे बताएं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में कोई भी सुरक्षित नहीं है और आम आदमी डरा हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments