☜ Click Here to Star Rating


कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पार्टी में रहकर बीजेपी के लिए काम करने का लगाया आरोप।

भरतपुर और डीग जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का चेहरा ढूंढने कांग्रेस नेता दौरे पर हैं। सोमवार को डीग और भरतपुर जिलों के पर्यवेक्षक केवल सिंह पठानिया और हिमाचल सरकार के मंत्री हर सहाय यादव और योगेश मेहता भरतपुर पहुंचे।

.

इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। साथ ही संगठन की मजबूती और पुनर्गठन के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तवज्जो नहीं देने के आरोप लगाए।

जिला अध्यक्ष की रायशुमारी और संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस की बैठक।

जिला अध्यक्ष की रायशुमारी और संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस की बैठक।

कांग्रेस नहीं दे रही कार्यकर्ताओं को तवज्जो

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

सूपा ने कहा- संगठन सृजन कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहे हैं। इसके तहत संगठन की मजबूती और संगठन के पुनर्गठन के बारे में कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं।

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन में कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देने के आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहकर कुछ कार्यकर्ता भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ जिला अध्यक्ष कब कार्रवाई करेंगे?

बैठक जिले के सभी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

बैठक जिले के सभी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जा रहा

पर्यवेक्षक केवल सिंह पठानिया ने कहा- राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गेजी के आह्वान पर चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रमों के द्वारा सर्वप्रथम जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करके कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है।

1982 से पहले बिना नेताओं के दबाव के संगठन का गठन किया जाता था। इस तरह से अब बिना किसी दबाव के मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading