आज की सबसे बड़ी खबर SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लगने की है। हादसे में 8 मरीजों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आग, 8 मरीजों की मौत जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई। हादसे में 8 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। रात 11 बजकर 20 मिनट पर यह आग ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। यहां पेपर, आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे थे। पूरी खबर पढ़ें
2. परिजन बोले- जलते मरीजों को छोड़कर भागा स्टाफ एसएमएस हॉस्पिटल अग्निकांड में बड़ी लापरवाही के आरोप हैं। पीड़ित परिवारों का दावा है कि-जैसे ही धुआं उठा स्टाफ को बताया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। करीब 20 मिनट बाद आग से पूरा वार्ड घिर गया। हॉस्पिटल स्टाफ मरीजों की मदद करने की बजाय मौके से भाग गया। पूरी खबर पढ़ें
3. अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे। 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा। विधायक कंवरलाल मीणा को एसडीएम पर पिस्टल तानने के 20 साल पुराने मामले में सजा होने के बाद मई में उनकी विधायकी खत्म कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें

4. जयपुर में तेज बारिश, सीकर में स्कॉर्पियो डूबी मानसून की विदाई के बाद भी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बरसात से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जयपुर में दिन में अंधेरा छा गया। सीकर के श्रीमाधोपुर में पंचाली अंडरपास में स्कॉर्पियो डूब गई। कई दुकानों में भी पानी घुस गया। पूरी खबर पढ़ें

5. आयुक्त ने सिगरेट पीते हुए सुनी शहरवासियों की समस्या जालोर में नगर परिषद में समस्या लेकर पहुंचे लोगों के सामने आयुक्त दिलीप माथुर सिगरेट पीते रहे। जैसे ही वीडियो बनते देखा तो हाथ पीछे कर लिया। इसके बाद लोगों की समस्या सुनते रहे। जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप गवांडे ने कार्रवाई करने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें
6. जोधपुर में लवली कंडारा एनकाउंटर का सीन रिक्रिएट किया जोधपुर में हुए हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार सुबह एक बार फिर जोधपुर पहुंची। टीम ने इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्रीन गेट के पास और डिगाड़ी क्षेत्र में घटना का सीन रिक्रिएट किया। पूरी खबर पढ़ें
7. उदयपुर में चाकूबाजी करने वालों की पुलिस ने परेड निकाली उदयपुर में 6 दिन पहले दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे आरोपियों की परेड निकाली। इस दौरान आरोपियों सुमित और प्रकाश के आधे सिर भी मुंडाए थे। पूरी खबर पढ़ें

8. धौलपुर में वकील पर सरियों से ताबड़तोड़ हमला धौलपुर के बाड़ी में कोर्ट जा रहे वकील पर बदमाशों ने सरिए से हमला कर दिया। इसके बाद हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वकील को अस्पातल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है
9. फर्जी नंबर से कॉल कर अधिकारियों को धमकाता जोधपुर में एक आरोपी RSS के नाम पर फर्जी कॉल कर प्रदेश में कई अधिकारियों और पुलिस अफसरों को फोन कर अपने काम करवा रहा था,,, उसने ट्रू-कॉलर और व्हॉट्सऐप पर भारती भवन संघ कार्यालय जयपुर के नाम से रजिस्टर करवा रखा था। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या होगा खास
10. कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए होगी रायशुमारी मंगलवार को जयपुर शहर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की जाएगी…. पर्यवेक्षक स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे. यह रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को सौंपी जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments