![]()
एडीएम भुवनेश्वरसिंह चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में एडीएम भुवनेश्वरसिंह चौहान ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों की समाप्ति तक शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करें। अधिकारी अपने विभाग की ओर से शिविरों में किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े लाभार्थियों की ई-केवाईसी शत प्रतिशत पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ढीले तारों के दुरूस्तीकरण के कार्य में तेजी लाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अधिक से अधिक लाभ पहुंचाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में आयोजित शिविरों का प्रभावी मॉनिटरिंग करें ताकि योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति से अवगत करवाया।
एसीईओ हीराराम कलबी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत 2194 बीपीएल परिवारों का चिन्हीकरण कर लिया गया हैं। विधायक, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना तथा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत 49 स्कूलों की मरम्मत के लिए 67.36 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
शिविरों में पुराने एवं नए पट्टों के साथ कुल 1573 स्वामित्व कार्ड जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत 509 लोगों को लाभान्वित किया गया है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता दिग्विजयसिंह ने बताया कि शिविर में बिजली सप्लाई, झूलते तारों एवं खंभों के संबंधित 406 शिकायतों के साथ 66 त्रुटिपूर्ण मीटर संबंधी शिकायतों का निवारण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नितिन गहलोत ने बताया कि शिविर में 446 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में1695 लाभार्थियों को किट बांटे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments