☜ Click Here to Star Rating


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारिश को लेकर है। प्रदेश में 7 दिन बाद फिर से मानसून एक्टिव हो गया। चलिए अब सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें…

.

1. सीकर में 4 फीट तक पानी भरा,जयपुर में सड़कें लबालब राजस्थान में सात दिन बाद मानसून एक्टिव हुआ है। जयपुर सहित 6 जिलों में सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ। जयपुर, सीकर सहित कई शहरों में सड़कों पर 4 फीट तक पानी भर गया। एंबुलेंस सहित कई गाड़ियां पानी में बंद हो गईं। इन गाड़ियों को लोगों की मदद से धक्का देकर पानी से बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…

2. 20 लाख की रिश्वत लेने वाले विधायक को जमानत राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) से बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को जमानत दे दी। जस्टिस अनिल कुमार उपमन की बेंच ने विधायक के चचेरे भाई विजय कुमार पटेल, लक्ष्मण मीणा और जगराम मीणा की भी जमानत दे दी है। पढ़ें पूरी खबर…

3. ट्रॉले से महिला डॉक्टर को कुचला, मौत करौली में ट्रॉले के पिछले पहिए के नीचे आकर स्कूटी महिला डॉक्टर की मौत हो गई। वह करौली मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। हादसा कलेक्ट्रेट के पास सेंट जॉन्स स्कूल के सामने बुधवार रात सवा 8 बजे हुआ।डॉ. दीक्षा (35) पत्नी डॉक्टर प्रकाश अपनी स्कूटी से कॉलेज की ओर जा रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…

4. आनंदपाल को मारने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कोर्ट में याचिका गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की पत्नी राजकंवर ने चूरू कोर्ट में एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन करने की मांग की है। याचिका में बताया सीबीआई कोर्ट पहले ही इस एनकाउंटर को फर्जी करार दे चुकी है। इसके बाद भी इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन-पुरस्कार दिए गए। पढ़ें पूरी खबर…

5. राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पटवारी भर्ती परीक्षा के साथ ही भविष्य में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थी कड़ा, कृपाण, पगड़ी और मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को तीन स्तर की जांच से गुजरना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

अब 5 अहम खबरें…

6. बीकानेर में यूथ-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बीकानेर में सोलर प्लांट को लेकर काटी जा रही खेजड़ी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इस दौरान दो कार्यकर्ताओं के घुटने और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

7. करंट लगने से युवक की मौत जालोर में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। इधर, परिजनों ने डिस्कॉम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार सुबह धरने पर बैठ गए। वो हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे है। मामला जालोर के बागोड़ा थाना क्षेत्र के मोरसीम गांव का है। पूरी खबर पढ़ें…

8. पिकअप ने बाइक सवार काे टक्कर मारी, टेम्पो ने कुचला झुंझुनूं में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर 25 फीट दूर सड़क किनारे गिरा। पिकअप के पीछे आ रहा टेम्पो बेकाबू हो गया और उसने युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

9. रैली में मंत्री ने उल्टा तिरंगा थामा प्रतापगढ़ में भाजपा की तिरंगा रैली में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा उल्टा तिरंगा हाथ में थामे नजर आए। रैली में उनके साथ पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी साथ चल रहे थे। मामले के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। पूरी खबर पढ़ें…

10. छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर युवक के बाल काटे चूरू में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसका आधा सिर मुंडवा दिया। इसके बाद ग्रामीण उसे थाना लेकर गए और पुलिस को सौंप दिया। मामला सरदारशहर के भानीपुरा थाना इलाके का बुधवार शाम 6 बजे का है। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading