![]()
खैरथल-तिजारा जिले में मंगलवार और बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष किशोर कुमार ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के चलते ये आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार 29 और 30 जुलाई को जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्टूडेंट्स के लिए अवकाश रहेगा। यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है, ताकि संभावित आपदा की स्थिति से विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
हालांकि, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का शिक्षण एवं सहयोगी स्टाफ इन दोनों दिनों में नियमित रूप से उपस्थित रहेगा। जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ नहीं किया जाए।
उन्होंने सभी संस्था प्रधानों एवं आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारीगण को चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने पर उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिले वासियों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति पर सतर्क रहें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। प्रशासन स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए हुए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments