![]()
भवानीमंडी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य फरार भगोड़ों, इनामी अपराधियों और अन्य मामलों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ करना है। इसी क्रम में मारपीट और धारदार हथियार के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
अलग-अलग ठिकानों से आरोपी गिरफ्तार
विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें खोरिया गांव भवानीमंडी निवासी 31 वर्षीय केवलचंद पुत्र ओमप्रकाश गुर्जर, दुआखेड़ी (मध्यप्रदेश) निवासी 28 वर्षीय बागदीराम पुत्र केसरीनाथ और 45 वर्षीय कोमल पुत्र बालचंद मीणा तथा मोयाखेड़ा भवानीमंडी निवासी 22 वर्षीय दशरथ पुत्र बालसिंह शामिल हैं।
बागदीराम और कोमल को दुआखेड़ी से जबकि दशरथ और केवलचंद को भवानीमंडी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी मारपीट और हथियार के मामलों में गिरफ्तारी वारंटी थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments