![]()
एयरपोर्ट पर ही रविंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि वोट चोरी मुद्दे में ज्यादा दम नहीं है, ये सिर्फ चुनावी मुद्दा है। जहां-जहां कांग्रेस जीत रही है, वहां भी कांग्रेस को सर्वे करना चाहिए। अगर वोट चोरी है तो राजस्थान में इतनी लोकसभा सीट नहीं मिलती। भाटी यहा
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में भाटी ने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस का चुनावी मुद्दा मात्र है। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बारे में बात करनी चाहिए। राजस्थान में वोट चोरी होती तो इतनी सीट कांग्रेस को नहीं मिलती। आज के समय में वोट चोरी जैसी बात संभव प्रतीत नहीं होती।
खेजड़ी बचाने के लिए ट्री प्रोटेक्शन एक्ट आएगा
भाटी ने कहा कि खेजड़ी को बचाने के लिए राजस्थान में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाएगा। इसके लिए विधानसभा में प्रयास चल रहा है। इस एक्ट को लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि खेजड़ी जैसे पेड़ों को बचाया जा सके।
राजस्थानी भाषा के लिए संघर्ष
भाटी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थानी भाषा हमारी खुद की भाषा है। इसे संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए संघर्ष में मैं साथ हूं। हम विदेश में भी जाते हैं तो राजस्थानी भाषा में बात करते हैं। ये हमारी खुद की भाषा है, इसके लिए संघर्ष भी करना पड़ा तो मैं साथ रहूंगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments