भरतपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंदरा में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुतोष गुप्ता के निर्देशन में लगाया गया।
शिविर में असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून, साइबर क्राइम, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण, ट्रैफिक नियम, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के खतरे और राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा नालसा की जागृति, संवाद, डाउन स्कीम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह के दुष्परिणाम, बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना-2024, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments