☜ Click Here to Star Rating


राज्य सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नगर निगम क्षेत्र में रोज सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक शहरी सेवा शिविर लगेंगे। खास बात ये है कि पुराने 70 के साथ नए 10 वार्डों यानी 80 वार्डों में आयोजन होंगे। शुरुआती 14 दिन पुराने, जबकि आखिरी 7 दिन इनमें

.

आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्री-कैंप में भी शहरवासियों ने अपनी समस्याएं रखी थी। इनके निवारण के लिए प्रमुखता से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आयुक्त ने शिविर के लिए उपायुक्त दिनेश कुमार मंडोवरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शिविर में निगम के सभी शाखाओं के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

भूमि रूपांतरण, नक्शा पास करने, बंटवारे समेत ये सारे काम होंगे : कृषि भूमि रूपांतरण, निकाय योजना, कच्ची बस्ती, स्टेटग्रांट एक्ट, नियमन और 69-ए के पट्टे दिए जाएंगे। इनके साथ भवन मानचित्र अनुमोदन, भूखंडों का उपविभाजन व पुनर्गठन, खांचा भूमि आवंटन, नाम हस्तांतरण, लीज होल्ड पट्टों को फ्री होल्ड पट्टों में परिवर्तित करने और भू-उपयोग परिवर्तन के काम होंगे।

सफाई व्यवस्था में सुधार और ब्लैक स्पॉट खत्म करने की कार्रवाई, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने व बंद पड़ी लाइटों को शुरू किया जाएगा। सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने, सड़क मरम्मत, पार्क, सामुदायिक केंद्र, रैन बसेरा आदि सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव का काम, राजकीय जनहित योजनाओं के तहत आवेदन लेकर, स्वीकृति जारी करने, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन प्रमाण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, डेयरी बूथ लाइसेंस जारी करने, पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित करने और चौराहों-डिवाइडरों का रख-रखाव व सौन्दर्यीकरण के काम होंगे।

शुरुआती 14 दिन इन 70, फिर 7 दिन इन 10 वार्डों में डटेंगे अफसर-कर्मचारी

दिनांक वार्ड स्थान

17 सितंंबर 4, 5, 66, 67, 68 भंडारी दर्शक मंडप, चेतक सर्किल

18 सितंंबर 13, 14, 15, 16, 17 मीरा कला मंदिर, पारस चौराहा

19 सितंबर 18, 19, 20, 21, 22 सामुदायिक भवन, सेक्टर-14,

20 सितंंबर 23, 24, 25, 27 सामुदायिक भवन, आवरी माता

23 सितंबर 28, 29, 31, 32, 33 सामुदायिक भवन, सेक्टर-5

24 सितंबर 35, 36, 37, 48, 49 दीनदयाल उपाध्याय परिसर, निगम

25 सितंबर 47, 40 से 44 तक गणेश जैन छात्रावास, सुंदरवास

26 सितंबर 38, 39, 30, 26 अटल सभागार, सेक्टर-4

27 सितंबर 50, 51, 58, 34 आरएमवी स्कूल

29 सितंबर 55, 56, 57, 60 दीनदयाल उपाध्याय परिसर, निगम

1 अक्टूबर 1, 2, 3, 69, 70 एसआईईआरटी, देवाली

3 अक्टूबर 6 से 12 तक आयुर्वेद कॉलेज, राडाजी चौराहा

4 अक्टूबर 52, 61, 54, 53, 59 आसींद की हवेली, जगदीश चौक

6 अक्टूबर 45, 46, 62 से 65 गंगू कुंड, आयड़

{7 अक्टूबर : बड़गांव, हवाला खुर्द, हवाला कला, सीसारमा के लिए बड़गांव तहसील ऑफिस में।

{ 8 अक्टूबर : देवाली, गो. विलास, बलीचा, सवीना, जोगी तालाब, नेला के लिए कृषि मंडी, बलीचा में।

{ 10 अक्टूबर : तीतरड़ी, धोल की पाटी, गुखर मगरी, बिलिया के लिए तीतरड़ी पंचायत भवन में।

{ 13 अक्टूबर : मनवाखेड़ा, कलड़वास, कानपुर, धोली मगरी, भोइयों व डांगियों की पंचोली, धुणी माता, एकलिंगपुरा ​के लिए राउमावि, खेड़ा देवी मंदिर में।

{ 15 अक्टूबर : रेबारियों का गुडा, रघुनाथपुरा, रूपनगर, शोभागपुरा, भुवाणा, मटुन, खेडा कानपुर, पनवाडी, कमलोद, खरबडिय़ा : पंचायत भवन भुवाणा

{ 16 अक्टूबर : सापेटिया, बेदला खुर्द, बेदला, सुखेर, अंबेरी : पंचायत समिति बड़गांव सभागार

{ 17 अक्टूबर : बेड़वास, देबारी, झरनों की सराय, रकमपुरा, ढीकली, वाडा/बाडा, जिंक स्मेल्टर, नलाफला : महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन ढिकली



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading