☜ Click Here to Star Rating


बीकानेर| अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी अब 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की है‌। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर तक निर्धारित थे। लेकिन पूर्व में घ

.

दरअसल, विभिन्न तरह की 14 प्रतियोगी परीक्षा में राज्य के 30 हजार विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि इसमें बीकानेर के लगभग 870 अभ्यर्थी शामिल हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों एसएसओ पोर्टल के जरिए निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत जिन अभ्यर्थियों के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम हो ऐसे एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्य एवं विशेष योग्यजन को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के जरिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग का प्रावधान किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading