![]()
श्री कृष्ण गौशाला परिसर में बनाया लॉकर, 100 दिवंगतों की अस्थियां रखी जा सकेगी सुरक्षित
टोंक शहर में श्री वैकुंठ धाम सेवा समिति द्वारा एक अनूठा और पुण्य सेवा भाव का कार्य शुरू किया है। वैष्णोदेवी गोशाला परिसर में एक अस्थि बैंक का लॉकर बनवाया गया है, इसमें उन दिवंगत लोगों की अस्थियां रखी जाएंगी, जिन्हें समय पर गंगा में प्रवाहित करने के ल
श्रीवैकुंठ धाम सेवा समिति के संयोजक भगवान भण्डारी ने बताया- सनातन धर्म में शास्त्रानुसार सभी दिवंगत पुण्यात्माओं की अस्थियों का विसर्जन पवित्र तीर्थ के जल में प्रवाहित करने की परंपरा है। इन तीर्थ में भी भगवान शिव की जटा से अवतरित हरिद्वार में बहती हुई मां गंगा नदी में अस्थि विसर्जन को श्रेष्ठ माना गया है।
कई बार दिवंगत व्यक्ति के परिजन समय, श्रम, अर्थ समेत अन्य परिस्थितियों के कारण इन अस्थियों को गंगा जी की गोद में विसर्जित नहीं कर पाते। इस समस्या को देखते हुए गुरुवार को स्व. गिरिधर दास भण्डारी, स्व. श्याम लाल भण्डारी एवं स्व. गंगा देवी भण्डारी की पुण्य स्मृति में ये पुण्य सेवा कार्य प्रारंभ किया गया है ।
भण्डारी के अनुसार इस व्यवस्था के लिए एक अस्थि बैंक का लॉकर बनवाया गया है ताकि जिन दिवंगत आत्माओं की अस्थियां हरिद्वार गंगा जी में न जा पाए तो दिवंगत के परिजन इस लॉकर में अपने परिजन की अस्थियां रख सकते हैं। इस लॉकर में 100 दिवंगत पुण्यात्माओं की अस्थियों के रखने के लिए सुरक्षित व्यवस्था है।
फिलहाल इसमें 31 स्टील लॉकर मय ताले के रखे गए हैं। दिवंगत के परिजन रजिस्टर में एंट्री कर संबंधित लॉकर पर दिवंगत व परिजनों का नाम, पता, मोबाइल नम्बर अंकित किया जाएगा । बाद में लॉकर के अंदर भी दिवंगत का नाम पते नम्बर की स्लिप लगा दी जाएगी। करीब हर 4 से 6 महीने बाद कोई श्रेष्ठ तिथि पर समिति के सदस्यों द्वारा इन अस्थियों को हरिद्वार ले जा कर गायत्री आश्रम के निर्देशन में विधि विधान एव तर्पण के साथ गंगा में प्रवाहित किया जाएगा।
समिति का ये भी प्रयास रहेगा कि अस्थि विसर्जन के समय दिवंगत का एक परिजन भी निशुल्क हरिद्वार जा सके। समिति के परामर्श दाता कुशल दासोत एव विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस लॉकर की स्थापना बनास नदी तट पर स्थित माँ श्री वैष्णो देवी गोशाला में की गई है। कोई भी दिवंगत के परिजन इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अस्थियों को लॉकर में रखने के लिए भगवान भण्डारी (9414200209), पंडित पवन सागर, रामकृष्ण शर्मा (नाजिर) से या मां श्री वैष्णोदेवी गोशाला के प्रबंधक ओम प्रकाश साहू से संपर्क कर सकते हैं।
गुरुवार को पंडित पवन सागर के सानिध्य में विधि विधान पूजा के साथ समिति के सदस्य सत्यनारायण नामा, राम कृष्ण शर्मा, नाजिर, आशुतोष यादव , प्रवीण अरोड़ा, रामप्रसाद शर्मा, हीरा लाल महावर, ओम प्रकाश पूवालिया, भारत भूषण सैनी, सुरेन्द्र गुप्ता, हेमराज साहू, लड्डू लाल किराड़, मनीष नामा , अमित अग्रवाल, देवांश महावर, आशीष मूंदड़ा, ओम प्रकाश साहू, अखिल जैन, धर्मराज प्रजापत, कुशल दासोत, भगवान भण्डारी आदि ने गो माता एवं दिवंगत अस्थि बैंक के लॉकर की पूजा कर इस सेवा का शुभारम्भ किया। सभी सदस्यों ने इस अवसर पर गो माता को हरा चारा खिला कर गोसेवा भी की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments