टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर और अधिकारियों को पानी निकासी के निर्देश दिए।
टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश जगहों पर हुई तेज बारिश से अस्त-व्यस्त हुए जनजीवन को लेकर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल अलर्ट मोड पर दिखी। बुधवार सुबह कलेक्टर ने टोंक में जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल स्टेडियम पीछे स्थित कैल

पीपलू कस्बे में भी जोरदार बारिश के चलते कई जगह जलभराव के हालत बन गए।
कलेक्टर ने लोगों से की अपील इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा की शहर में जो जलभराव की समस्या है। इसके शीघ्र समाधान को लेकर नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं। मूसलाधार बारिश के चलते आमजन से अपील करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मूसलाधार बारिश के दौरान आवश्यक कार्य हो तभी बाहर निकले।साथ ही नदी नालों के तेज बहाव से दूर रहें। नदी नालों के डाउनस्ट्रीम में बिना वजह नहीं जाए। सावधान रहें, सचेत रहें इस प्रकार की अपील भी की।

यूनानी कॉलेज में भी बारिश का पानी भरने से व्यवस्था प्रभावित हुई।
बारिश का औसत कोटा पूरा हुआ जिले में इस साल जुलाई माह में ही वार्षिक औसत बारिश कोटा पूरा गया है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक भी जिले में कई जगह तेज और हल्की बारिश हुई। इससे निवाई, पीपलू और उनियारा क्षेत्र ज्यादा बारिश हुई है। इससे कई जगह रास्ते अवरुद्ध हो गए। टोंक शहर में भी रात को तेज बारिश हुई। इससे काली पलटन, पीली तलाई, चतरा खटीक का नाला, कचहरी दरवाजा, मोदी की चौकी सहित कई जगहों पर जलभराव से लोग परेशान रहे। नालों की सही सफाई नहीं होने से पानी निकासी समय पर नहीं हो पाई।

डांगरथल के पास निवाई के रास्ते पर बरसाती नाला उफान पर होने से लोग जान जोखिम में डालकर दो-तीन फीट पानी से गुजर रहे है।
इंजन पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश जोरदार बारिश से आम रास्तों में आधा से एक फीट पानी बह भर गया। इसे गंभीरता से लेते कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने शहर के जलभराव क्षेत्रों का रिमझिम बारिश के बीच कलेक्ट्रेट टीम के साथ सुबह करीब 10 बजे दौरा किया। इस मौके पर नगर परिषद अधिकारियों को जल्द बरसाती पानी के जल्द निकासी करने के निर्देश दिए। जहां पानी निकलने में देरी हो रही है तो वहां इंजन पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments