☜ Click Here to Star Rating



मुहाना इलाके में कच्छा-बनियान गैंग के बदमाश मकान में चोरी करने के लिए घुसे।

जयपुर के एक मकान में मंगलवार रात कच्छा-बनियान गैंग के बदमाशों के घुसने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने घर में एंट्री के लिए खिड़कियां तोड़ डाली। घर में सो रहे मेंबर्स के जागने पर बदमाश पत्थर फेंक कर फरार हो गए। मुहाना थाना पुलिस CCTV फुटेज मे

.

पुलिस ने बताया- मुहाना के गणेश नगर में बोद्धूराम और बाबूलाल चौधरी ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- मकान में कच्छा-बनियान गैंग के बदमाश घुसे थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिवार के मेंबर्स अपने-अपने रुम में सोने चले गए। देर रात करीब 1 बजे कच्छा-बनियान गैंग के बदमाशों ने चोरी की नीयत से मकान को निशाना बनाया। दीवार फांदकर मकान में गैंग के छह बदमाश अंदर घुसे। सभी बदमाशों ने कच्छा और बनियान पहना हुआ था। इसके साथ ही मुंह पर कपड़े का नकाब डाला हुआ था।

फुटेज में दिखाई दी कच्छा-बनियान गैंग घर में घुसने के लिए बदमाशों ने टॉर्च जलाकर अंदर देखा। टॉर्च की रोशनी के चलते हॉल में सो रही बुजुर्ग मां जाग गई। बाहर से रोशनी आने की उन्होंने परिवार के मेंबर्स को जगाकर बताया। परिवार के मेंबर्स के जागने के दौरान नकाबपोश चार बदमाश अंदर एंट्री के लिए मकान की दो खिड़कियां तोड़ते दिखे।

परिवार के लोगों के शोर शराबा करने पर चोरों ने उन पर पत्थर फेंके। पत्थर फेंकते हुए बदमाश वहां से फरार हो गए। कच्छा-बनियान गैंग के बदमाशों के मकान में चोरी के लिए घुसने की सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर नकाबपोश छह बदमाश नजर आए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading