☜ Click Here to Star Rating



असनावर में कांग्रेस कमेटी की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक हुई।

झालावाड़ जिले के असनावर में कांग्रेस कमेटी की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक हुई। यह बैठक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर आयोजित की गई।

.

मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र और अकलेरा ब्लॉक के असनावर मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस बैठक में कांग्रेस नेता नेमीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे। पूर्व चेयरमैन बालकिशन यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार ने बैठक की अध्यक्षता की। मंडल अध्यक्ष ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कांग्रेस नेता नेमीचंद मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों की वोटर लिस्ट की जांच करें। उन्होंने फर्जी नामों, जैसे मृत व्यक्तियों, विवाहित महिलाओं या गांव छोड़कर गए लोगों के नाम हटवाने के लिए बीएलओ से संपर्क करने का निर्देश दिया। साथ ही, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने और अपने बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और ‘वोट चोरी’ को रोकने के तरीकों पर मंथन किया। इस दौरान राजेश भील ने सुझाव दिया कि समूचे विपक्ष को चुनाव आयोग से ईवीएम बंद कर बैलेट पेपर से मतदान करवाने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि मशीनरी प्रक्रिया पर विश्वास नहीं किया जा सकता और मशीनों को हैक कर चुनाव परिणाम बदले जा सकते हैं। अंत में, मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड जिलाध्यक्ष नईम पठान उर्फ लक्की, डूंगरगांव जनपद रामप्रसाद राठौर, पूर्व सरपंच डूंगरगांव दुर्गालाल मीणा,ब्लॉक महासचिव बालकिशन पाटीदार, नगर अध्यक्ष अकलेरा नासिर पठान, बीरमलाल लोधा,नगर अध्यक्ष सेवादल असनावर मांगीलाल मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड रामस्वरूप मेघवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष यंग बिग्रेड घनश्याम गुर्जर दलजगत इंचार्ज रघुवीर सिंह, पंचायत अध्यक्ष टांडीसोनपुरा देवीलाल गुर्जर, लवासल पंचायत अध्यक्ष जुझार सिंह, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, ब्लॉक महासचिव सेवादल भेरूलाल बैरवा, नगर सचिव हरिमोहन यादव, मण्डल महासचिव हुकमचन्द यादव, महिपाल यादव, धनराज गुर्जर, विक्की गुर्जर, सन्नी गुर्जर, कमल गुर्जर,सहित कई लोग मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading