![]()
आयोजन को संबोधित करते जिला कलक्टर जसमीत संधू
3 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय अंगदान दिवस से पूर्व शुक्रवार शाम भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने उपस्थित अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों क
जिला कलेक्टर संधू ने कहा कि अंगदान महादान है और समाज में इस विषय को लेकर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नेशनल अंग टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से जिले में अब तक 1940 से अधिक लोग ऑनलाइन अंगदान की शपथ ले चुके हैं, जो जनसहभागिता की सकारात्मक दिशा दर्शाता है।
ब्रेस्टफीडिंग वीक की शुरुआत
इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ब्रेस्टफीडिंग वीक की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दाताओं को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि नवजात शिशु के जीवन के पहले 28 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और इस दौरान मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार होता है।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. चेतेंद्र पुरी गोस्वामी, मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े, डॉ. डी.एल. कास्ट, स्वयंसेवी संगठन से विक्रम दाधीच सहित चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments