मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को उदयपुर संभाग में दौरें पर आ रहे है। उनके यहां कई कार्यक्रम है। पहला कार्यक्रम सलूंबर जिले में है जहां वे संत समागम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार सुबह 9.10 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक
कॉलेज ग्राउण्ड बांसवाड़ा में आयोजित पीएम किसान निधि की 20वीं किश्त जारी एवं किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 12.40 बजे सलूम्बर जिले के धोलागढ़ धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का डबोक एयरपोर्ट से 1.55 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेते सहकारिता मंत्री गौतम दक
मुख्यमंत्री सलूंबर के धौलागढ़ धाम में श्रावण मास में आयोजित दिव्य भव्य श्रावण महाकुंभ में शामिल होंगे। सीएम की यात्रा को लेकर सहकारिता मंत्री गौतम दक ने जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों के साथ धोलागढ़ में तैयारियों का जायजा लिया।
सलूंबर कलेक्टर अवधेश मीणा, एसपी राजेश यादव, एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत, डिप्टी हेरंब जोशी, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा आदि मौजूद रहे। धोलागढ़ धाम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महंत योगी प्रकाशनाथ महाराज ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ऐतिहासिक क्षण बताया।
इनपुट : करण औदिच्य पाणुन्द
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments