![]()
पैलिएटिव केयर वाहिनी सेवा के माध्यम से अब मरीजों को उनके घर पर ही चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
करौली जिले में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पैलिएटिव केयर वाहिनी सेवा के माध्यम से अब मरीजों को उनके घर पर ही चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने स्वास्थ्
डॉ. मीणा के अनुसार बड़े अस्पतालों से इलाज कराकर लौटे जिले के गंभीर मरीजों का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण किया जाएगा। इन मरीजों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सिंग अधिकारी घर पहुंचेंगे। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना है। साथ ही परिजनों को देखभाल का प्रशिक्षण देना और लक्षणों को नियंत्रित करना भी इसका लक्ष्य है।
डॉ. ओपी महावर ने बताया कि पैलिएटिव केयर कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, एड्स और दीर्घकालिक श्वसन रोग जैसी जीवन-सीमित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए है। जिला अस्पताल के दो नर्सिंग अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा, डीपीओ आशुतोष पांडे, डीपीसी-एनसीडी मनोज शर्मा, कपिल बंसल, लखन सिंह लोधा और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments