☜ Click Here to Star Rating



बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा के मंच से पीएम मोदी को गोली देने के मामले में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस-आरजेडी ने निर्लज्जता की सभी हदें पार कर दी हैं।

.

उन्होंने कहा-राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ओर से मंच से भारत मां के लाडले सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। इस कृत्य के लिए देश कांग्रेस-आरजेडी को कभी माफ नहीं करेगा।

सीएम भजनलाल ने गुरुवार रात वीडियो संदेश के जरिए कहा- मां जानकी की पावन धरती, ज्ञान की भूमि और तपोस्थली बिहार में प्रधानमंत्री की माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को बताता है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित ईडी गठबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बैठाया हुआ है।

चुनाव हारने लगते, तब अपशब्दों का इस्तेमाल करते

मुख्यमंत्री ने कहा- एक तरफ प्रधानमंत्री मातृ शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कानून बना रहे है। दूसरी तरफ दो शहजादे महिलाओं के प्रति अपनी निकृष्ट मानसिकता दिखाते है। यह भारत की मातृ शक्ति का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परम्परा रही है कि जब भी वे चुनाव हारने लगते हैं तो अपशब्दों का इस्तेमाल करते है। ये खुद भी भ्रष्ट हैं और इनकी मति भी भ्रष्ट है। बिहार के लोग समझ गए हैं कि ये इंडी गठबंधन वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading