राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बाड़मेर, सीकर, राजसमंद, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, जयपुर समेत कई जिलों में 1 से लेकर 4 इंच तक बरसात दर्ज हुई।
तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चित्तौड़गढ़ में रूपारेल नदी में एक परिवार के 5 लोग बह गए। पांचों एक बाइक पर सवार थे। तीन लोगों को बचा लिया। मां-बेटी लापता हैं।
पाली में शुक्रवार शाम बाइक सवार पति-पत्नी नदी में बह गए। करीब 150 फीट दूर पति ने पेड़ और पत्नी ने झाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने रस्सियों के सहारे दंपती को सकुशल बाहर निकाला।
उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन गांव के सरकारी स्कूल के सामने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। उदयपुर के झाड़ोल में मानसी वाकल बांध का एक गेट खोला गया।
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में शुक्रवार सुबह कुंड में डूबने से जीजा-साली की मौत हो गई। चित्तौड़गढ़, सलूंबर और उदयपुर (शहर को छोड़कर) में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
ब्यावर में तालाब में डूबने से 2 बहनों की मौत हो गई। वहीं, डीग और डूंगरपुर में मकान ढह गए।
मौसम विभाग ने अगले 4 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार को 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

चित्तौड़गढ़ में बेगूं की रूपारेल नदी में एक परिवार के 5 लोग बह गए। इनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया।

पाली में शुक्रवार शाम बाइक सवार पति-पत्नी नदी में बह गए। पति ने पेड़ और पत्नी ने झाड़ियों को पकड़कर जान बचाई।
राजसमंद के खमनोर में 104MM पानी बरसा पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 104MM बरसात राजसमंद के खमनोर एरिया में दर्ज हुई। राजसमंद के सरदारगढ़ में 38, नाथद्वारा में 36, कुंभलगढ़-रेलमगरा में 28-28, सीकर के धौंद में 48, अजीतगढ़ में 28 और श्रीमाधोपुर में 38MM पानी बरसा।
टोंक के मालपुरा में 57, उदयपुर के वल्लभनगर में 52, झाड़ोल-मावली में 35-35, कोटड़ा में 31, सिरोही के पिंडवाड़ा में 27, अजमेर के गोयला में 35, किशनगढ़ में 29, भीलवाड़ा में 53, मांडल में 43, जहाजपुर में 38, चित्तौड़गढ़ के भदेसर में 80, निंबाहेड़ा में 72MM बरसात हुई।
चूरू के सिद्धमुख में 40, नागौर के मकराना में 30, डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा में 47, गलियाकोट में 26, हनुमानगढ़ के भादरा में 37, जयपुर के दूदू में 64, जोबनेर में 55, मौजमाबाद में 53, कालवाड़ में 50, पाली के देसूरी में 63 और बाली में 57MM बरसात दर्ज हुई।

लो-प्रेशर सिस्टम के असर से होगी बरसात वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, गुना, दमोह, सम्बलपुर, पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ के ऊपर लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है।
इस सिस्टम के असर से राज्य में अगले तीन-चार दिन जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

अब देखिए- राजस्थान में बारिश से जुड़ी PHOTOS…

पाली के बाली के नाणा थाना क्षेत्र के लुंदाड़ा मालदर रोड पर तूफान गाड़ी पानी के तेज बहाव में पुल से बह गई। लोगों ने गाड़ी में सवार 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हनुमानगढ़ जिले में बारिश से नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी भर गया।

बाड़मेर में एक घंटे हुई बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इस दौरान बाइक और कार ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजसमंद के नाथद्वारा में शुक्रवार को बारिश के दौरान 2 बाइक पानी के साथ बहने लगीं।

उदयपुर के झाड़ोल में शुक्रवार को मानसी वाकल बांध का एक गेट 2 इंच खोला गया।

उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन गांव के सरकारी स्कूल के सामने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया।

उदयपुरवाटी के कदंब कुंड में डूबे जीजा-साली को रेस्क्यू टीमों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

जयपुर में शुक्रवार को करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून राजधानी पर मेहरबान रहेगा।

डीग में तेज बारिश के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान मालिक ने बताया कि देर रात हुए हादसे से कुछ सेकेंड पहले ही वो परिवार के साथ घर से बाहर निकल गया था।

उदयपुर में शुक्रवार सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है। वर्तमान मानसून सीजन में लेकसिटी में सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है।

डूंगरपुर जिले में लगातार हो रही बरसात के कारण कई हादसे भी हुए हैं। गुरुवार देर रात शहर में एक मकान में रसोई की छत गिर गई।

डूंगरपुर में शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। लगातार बारिश के बाद भी लोगों को उमस और गर्मी महसूस हो रही थी।





ये खबर भी पढ़ें…
भीलवाड़ा में बारिश के बाद कॉलोनियों में भरा पानी:जहां प्रदीप मिश्रा की कथा होनी है, वह मैदान भी डूबा; अंडरब्रिज में फंसी बाइक को क्रेन से निकाला
मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments