![]()
सवाई माधोपुर के लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर गुरुवार देर शाम एक दुखद हादसा सामने आया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जिसे अस्पता
हादसे शव हुआ क्षत विक्षत
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब आठ बजे सीताराम (45) पुत्र सूरजमल मीणा निवासी मुई बाइक से जुगाड़ से रवाजंना जा रहा था। इसी दौरान कोटा की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दी। जिससे बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यहां अंधेरा होने की वजह ट्रक की पहचान नहीं हो सकी। घटना के कुछ देर बाद यहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना रवांजना डूंगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर कॉन्स्टेबल फूलाराम गुर्जर, ओमप्रकाश और देशराज मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया। जिसे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस की ओर से हादसे की सूचना मृतक के परिजनो को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।
इनपुट-रामसिंह गुर्जर रवाजंना चौड़।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments