☜ Click Here to Star Rating



कोटा में रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज बसों में 2 दिन तक महिलाओं को फ्री यात्रा करने का तोहफा राजस्थान सरकार ने दिया। आज नयापुरा के बस स्टैंड में महिलाओं की जमकर भीड़ लगी हुई है। बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं की लंबी कतारे लगी हुई है। कोटा रोडवेज विभाग

.

सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की बहने भी अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची है। यहां सुबह से ही महिलाओं की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। वहीं जेल प्रशासन की ओर से राखी के त्योहार पर महिलाओं को परेशानी ना हो इसलिए उचित व्यवस्था की गई है। सेंट्रल जेल पर आई महिलाएं अपने भाई को राखी बांधते समय नर्वस हो गई कई बहने तो रोने ही लग गई।

सेंट्रल जेल में एक बहन आई जो की विकलांग थी। भाई को राखी बांधते समय मायूस हो गई और रोने लग गई उन्होंने कहा कि ऐसा दिन भी आएगा कि राखी के दिन राखी बांधने जेल पर आना होगा। भाई से वचन लिया है कि वह अब अपराध का रास्ता छोड़ देंगे।

सेंट्रल जेल अधीक्षक ने बताया की दूर दराज से आने वाली महिलाओं के लिए टेंट लगवाए गए हैं। ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इलाके के पार्षद की तरफ से यहां आने वाले महिलाओं के बच्चों के लिए भी ठंडाई की व्यवस्था की गई है। या आने वाली महिलाएं अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांध रही है मुंह मीठा करवा रही हैं।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बहनों ने बांधी राखी

प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधे और रक्षा का आशीर्वाद लिया। कोटा में रामचरण सर्किल स्थित शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के जन संवाद केंद्र पर सुबह से ही क्षेत्र की बहनों का तांता लगा रहा। प्रातः 9 बजे से दोपहर बाद तक पार्टी महिला कार्यकर्ता तथा रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की माताओं ,बहनों ने दिलावर के कार्यालय में पहुंचकर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधे। दिलावर ने बहनों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। और सभी को साड़ी भेट की।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी मंत्री को राखी बांधी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मदन दिलावर को राखी बांधी। कुन्हाड़ी केंद्र की प्रमुख उर्मिला दीदी के नेतृत्व में आई ब्रह्मकुमारी बहनों का मंत्री श् दिलावर ने मुंह मीठा कराया और साड़ी भेट की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading