अलवर ज़िले के जालुकी थाना क्षेत्र के सेमला गांव के समीप सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेमला गांव निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र हरचंद गुर्जर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह अपने घर में निर्माण कार्य के लिए मजदूर लेने सेमली गांव गया था। लौटते समय गांव के नज़दीक ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला अस्पताल में मृतक के परिजन।
स्थानीय लोगों ने घायल को अलवर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जालुकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर देने वाला ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस तलाशने में लगी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments