![]()
पुलिस दूरसंचार विभाग में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।
धौलपुर में पुलिस दूरसंचार विभाग में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालय परिसर में लंबे समय से लगी झाड़ियों को हटाया गया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।
दूरसंचार विभाग के इंचार्ज इंस्पेक्टर भाग्यशाली मीणा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कंट्रोल रूम और दूरसंचार विभाग के आसपास कई दिनों से बड़ी झाड़ियां थीं। सहायक उप निरीक्षकों की मदद से इन झाड़ियों को हटाया गया।
विभाग में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण में भाग लिया। इंस्पेक्टर मीणा ने बताया कि प्रत्येक अधिकारी को लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी पौधों के आसपास उगने वाली खरपतवार को भी नियमित रूप से हटाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments