![]()
तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ में तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव भूरानपुरा के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7.04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
एसआई रजनदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। टीम जब रावतसर ब्रांच नहर के पुल पर पहुंची, तो एक युवक पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान भूरानपुरा के वार्ड 15 निवासी नूर नबी (32) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान नूर नबी के लॉवर की जेब से प्लास्टिक की थैली मिली। इसमें हेरोइन भरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा को सौंपी गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी रजनदीप कौर के साथ कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार, रामस्वरूप और राधेश्याम शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments