ब्यावर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत प्रधान डाकघर से निकाली साइकिल रैली।
ब्यावर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत शनिवार को प्रधान डाकघर से स्वच्छता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराना था।

प्रधान डाकघर से स्वच्छता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई।
डाक अधीक्षक कमलेश प्रजापत ने प्रधान डाकघर परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्य डाकघर से शुरू होकर पोस्टल कॉलोनी होते हुए नेहरू नगर तक पहुंची।

साइकिल रैली से लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी तख्तियां लेकर नारे लगाए और नगरवासियों को सफाई का संदेश दिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि रैली का मुख्य संदेश था, “स्वच्छता अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाए।”
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments