☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ के टिब्बी थाने में 15 लोगों के खिलाफ हथियारों से लैस होकर किसान पर हमला करने का केस दर्ज।

हनुमानगढ़ में खेत पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और नरमा की फसल चोरी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर हथियारों से लैस होकर आए लोगों ने किसान का पीछा किया। इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाना में चार नामजद सहित 10-15 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

.

पुलिस के अनुसार, डीसी सिंह (29) पुत्र जगसीर सिंह बावरी निवासी चक एक सीडीआर, खाराखेड़ा ने अपने ममेरे भाई गुरदीप सिंह (28) पुत्र हरभजन सिंह बावरी के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुरदीप सिंह ने चक नम्बर चार सीडीआर में राजकुमार और जसमैल कौर से कृषि भूमि खरीदी थी, जिसे उसने डीसी सिंह को हिस्सा पर काश्त करने के लिए दिया था। डीसी सिंह ने इस जमीन पर नरमा की फसल बोई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि राजकुमार, उसकी पत्नी अमरजीत कौर, उसकी बहन जसमैल कौर और उसका भान्जा गोविन्द सिंह, साथ ही 10-15 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर खेत पर पहुंचे।

उन्होंने अवैध रूप से जमीन में घुसकर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने 3 बीघा नरमा की फसल चोरी कर ली, नरमा की बनछटियां उखाड़ दीं और फसल में अपने पशुओं को छोड़ दिया। जब डीसी सिंह ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो सभी लोग हथियार लेकर उसे मारने के लिए दौड़े। डीसी सिंह ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

अगले दिन, 25 सितंबर की सुबह, जब डीसी सिंह अपने खेत जाने लगा, तो उसने देखा कि इन लोगों ने उसके खेत में अपने पशु छोड़ रखे थे और वहां से बनछटियां व नरमा की फसल उठाकर ले जा रहे थे।

पुलिस ने डीसी सिंह की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच बशीर चौकी प्रभारी एएसआई रणबीर सिंह को सौंपी गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading