सरमथुरा कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि पर्व पर गूंज रहे माता के जयकारे।
सरमथुरा कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। गली-गली में माता रानी के भजन और लांगुरियों की गूंज सुनाई दे रही है, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
भक्त माता रानी के दरबारों में नृत्य कर अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। देवी पंडालों में श्रद्धालु रोजाना सुबह-शाम माता रानी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार कर रहे हैं और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर रहे हैं। कीर्तन मंडलियों द्वारा भी भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

भक्तों को मिला रहा है माता का प्रसाद।
इस संदर्भ में पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री और भागवत कथा आचार्य पंडित रामहेत शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि साधना और उपासना का पर्व है। इसमें माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भक्त सच्चे मन से माता रानी की आराधना करते हैं, मां उनकी हर मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करती हैं।
इस अवसर पर अंकित गर्ग, हेमंत शर्मा, भोला उपाध्याय, अमित शुक्ला, मिंटू गर्ग, नवीन, राजेश सिंह जादौन, लाला सोनी, युवराज शर्मा, रवि सोनी और मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
कंटेंट:– नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments