☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को लोन दिलाने वाला पकड़े गिरोह के सदस्य

उदयपुर पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों से आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए नौ लैपटॉप और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नाई थाने के नादरा गांव में एक विला से कुछ लोग अमेरिका के नागरिकों की निजी जानकारी (मोबाइल नंबर, नाम, पते) प्राप्त कर रहे हैं। ये लोग गूगल वॉयस के माध्यम से उन्हें इंटरनेट कॉल और मैसेज करके लोन अप्रूव कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे थे। वे प्रोसेसिंग चार्ज, लोन ट्रांसफर चार्ज और लोन इंश्योरेंस चार्ज के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से डॉलर में राशि वसूल रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, सीओ सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में नाई थानाधिकारी लीलाराम के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने विला पर छापा मारा और वहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लेपटॉप और मोबाइल का गहन विश्लेषण किया। पता चला कि ये सभी कुलदीप नामक एक मुख्य सरगना के लिए काम करते थे। कुलदीप विदेशी नंबर के व्हाट्सएप से इनसे संपर्क में रहता था और अमेरिकी नागरिकों की निजी जानकारी उपलब्ध कराता था।

बिना गारंटी के लोन देने का झांसा देते ये लोग खुद को बैंक कर्मचारी बताकर सस्ती दरों पर बिना गारंटी के लोन देने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते थे। एसपी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का दुरुपयोग कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों से 9 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

गिरोह के सदस्यों ने धोखाधड़ी करना शुरू किया कि नाई थाना के कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की सक्रियता, मजबूत मुखबिरी और अथक प्रयासों से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। पुलिस ने इस मामले में बिनोय पुत्र जोश अहमदाबाद, विजय सिंह पुत्र राजबीर मुरैना, मध्य प्रदेश, नीरज पुत्र विक्रम भाई मेहसाणा, गुजरात, अभिषेक सिंह पुत्र स्व. रामकरण सिंह अहमदाबाद, रोबिन पुत्र यशुदास ठाणे, महाराष्ट्र, सिरिल पुत्र डेनियल अहमदाबाद और ओंकार गणेश भिंडी पुत्र गणेश कोल्हापुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में नाई थानाधिकारी लीला राम, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार (विशेष भूमिका), कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और प्रवीण सिंह शामिल थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading