![]()
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में दो महत्वपूर्ण अभियान शुरू किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में 15 सितंबर से वार्डवार सेवा शिविर लगेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 17 सितंबर से ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा। मुख्य
ग्रामीण सेवा शिविर हर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे। इनमें स्वास्थ्य शिविर, पशु स्वास्थ्य शिविर और यूआईडी कार्ड वितरण की सुविधा होगी। स्कूलों की मरम्मत, भूमि संबंधी मामलों का निपटारा और पट्टों के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे। गरीबी मुक्त गांव योजना का सर्वे, बिजली तारों का रखरखाव और बीज मिनी किट का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता, वृक्षारोपण और मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
शहरी सेवा शिविर नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में वार्डवार आयोजित होंगे। बारां नगर परिषद के वार्ड 1 से 4, अटरू के वार्ड 1 और 2, अंता के वार्ड 3 से 7, मांगरोल के वार्ड 1 से 6, सीसवाली के वार्ड 1 से 4 और छबड़ा के वार्ड 1 से 5 में शिविर लगेंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है।
इन शिविरों में सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेचवर्क, पार्क और शौचालयों की मरम्मत, भू उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, लावारिस मवेशियों को पकड़ना और सरकारी दस्तावेज, पट्टे व प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
रियायत भी मिलेगी शिविरों में आवासीय भूखंडों के पट्टों आदि के कार्यों में शुल्क में रियायत भी दी जाएगी। वीसी के दौरान जिला कलेक्टर ने स्थानीय सम्बंधित अधिकारियों को शिविर स्थलों के ले आउट प्लान, आवेदनों को ऑनलाइन करने, प्रतिदिन मॉनिटरिंग, व्यापक प्रचार प्रसार, नियंत्रण कक्ष स्थापना, अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करने को लेकर निर्देश भी दिए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments