जोधपुर के भगत कोठी रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्रियों को लेकर ट्रैन रवाना हुई।
राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से रविवार को जोधपुर के तीर्थयात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी एवं सारनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके परिजनों ने माला पहनाकर शुभकामना
इस दौरान दैनिक भास्कर ने यात्रियों से बात की। गढ़ सिवाना से आए मोहन सिंह ने बताया कि वो पहली बार तीर्थयात्रा करने जा रहे हैं। 65 साल की उनकी उम्र हो गई अभी तक तीर्थ नहीं जा पाए थे। बीस साल की उम्र से ही उन्हें तीर्थ यात्रा पर जाने का इंतजार था जो अब पूरा हुआ है। अब अपनी पत्नी के साथ यात्रा करने जा रहे हैं।

सिवाना से आए मोहन सिंह सहित कई यात्री परिवार सहित यात्रा के लिए पहुंचे।
तीर्थयात्री सूरज प्रकाश प्रजापत ने बताया कि इस योजना के तहत वह अयोध्या के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं और उन्हें खुशी है। पहली बार अयोध्या दर्शन कर आएंगे। देवीदान सिंह ने बताया कि वो पहली बार यात्रा कर रहे हैं। अच्छा लग रहा है।
महिला कमला देवी ने बताया कि पहली बार अयोध्या, वाराणसी की यात्रा के लिए निकले हैं। अच्छा लग रहा है।
देवस्थान विभाग के निरीक्षक दीपक दवे ने बताया कि जोधपुर संभाग के नौ जिलों से यात्री इसमें रवाना हुए। इन यात्रियों को अयोध्या, हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी और सारनाथ की यात्रा करवाई जाएगी। इसमें जोधपुर से 418, पाली से 66, जंवाई बांध से 201 यात्री सहित कुल 706 यात्री रवाना हुए।
देवस्थान विभाग के निरीक्षक ओमवीर ताडा ने बताया कि राजस्थान सरकार की योजना के तहत इन यात्रियों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। ट्रेन में यात्रियों को निशुल्क भोजन भी दिया जाएगा यह 19 सितंबर को वापस लौटेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments