![]()
पाली के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के गुड़ा गोपीनाथ गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र संदिग्ध हालत में मिली बॉडी को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाते हुए पुलिस।
पाली में एक उप स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 42 साल के युवक की बॉडी मिली। मृतक पिछले करीब एक सप्ताह से उप स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले अपने दोस्त के पास रह रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और
खिंवाड़ा SHO मनमत आढ़ा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गुड़ा गोपीनाथ गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह युवक की बॉडी पड़ी होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गुडा पृथ्वीराज निवासी 45 साल के भीमाराम पुत्र वागाराम के रूप में हुई। मृतक पिछले करीब एक सप्ताह से यहां उप स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले अपने दोस्त पीएचओ मनीष के पास रह रहा था। पुलिस को पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह मोटर शुरू करने गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हुई। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। भीमाराम की मौत की वजह क्या रही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता कारण सामने आएंगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments