![]()
उदयपुर पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देते हुए दो संदिग्ध डमी अभ्यर्थियों को पकड़ा है। प्रतापनगर और सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्रों से एक-एक अभ्यर्थी को पकड़ा है। दोनों ही संदिग्धों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
जानकारी अनुसार दोनों ही अभ्यर्थी जब केन्द्र में परीक्षा देने पहुंचे तब वे मूल परीक्षार्थी थे। लेकिन जब इनके बायोमेट्रिक इंप्रेशन लिए गए तो पूर्व में इनके द्वारा दी गई परीक्षा में किसी अन्य का नाम सामने आया। ऐसे में ये पकड़े गए। इन संदिग्ध परीक्षार्थियों के खिलाफ पूर्व में दी गई परीक्षाओं के मामलों में जांच की जा रही है। सुखेर थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
एआई से पकड़े गए अभ्यर्थी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहली बार एआई बेस्ट बायोमेट्रिक सॉफ्टवेयर का उपयोग हुआ है। जो नकल गिरोहों के डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाने वालों पर कड़ी नजर रखता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में दी गई परीक्षाओं और उसमें दिए गए नाम की डिटेल तक आ जाती है।
अभ्यर्थी ने कब और कौन सी परीक्षा दी। इसका पता लग जाता है। इसी तकनीक से उदयपुर में पकड़े गए दो संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े गए और आगे इसी तकनीक से जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments