नागौर के जिला खेल स्टेडियम में आज से एशियाड सर्कस की शुरूआत हो गई है। सर्कस करीब 12 अक्टूबर तक चलेगा। नागौर में लगभग ढाई दशक सर्कस लगने जा रहा है। इसे लेकर नागौरवासियों में भी काफी उत्सुकता दिख रही है। सर्कस में रोजाना 3 शो होंगे। सर्कस के मैनेजर शिव

सर्कस में प्रदर्शन के लिए देसी विदेशी कलाकार नागौर पहुंचे हैं।
सर्कस के मैनेजर शिव बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि जयपुर के बाद अब नागौर में एशियाड सर्कस शुरू हो रहा है। नागौर के जिला स्टेडियम में अगले 25 दिनों तक रोजाना 3 शो होंगे। सर्कस में 70 से अधिक कलाकार जिम्नास्टिक और विभिन्न कलाबाजियों का प्रदर्शन करेंगे। रोजाना दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, शाम 4 बजे से 6 बजे तक और शाम साढ़े 7 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक शो होगा। शो में 3 कैटेगरी के टिकट दिए जाएंगे। सर्कस की तैयारी में साउथ अफ्रीका, नेपाल, असम, केरल और उत्तर प्रदेश के 100 कलाकारों की टीम जुटी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments