ड्रोन ने आसमान में भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्योतिबा फुले दंपती, प्रधानमंत्री मोदी अपनी माताजी के साथ और आत्मनिर्भर भारत जैसी विभिन्न आकृतियां बनाईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पुणे में 1000 ड्रोन का भव्य लाइट शो आयोजित किया गया। महाराष्ट्र के इस पहले ड्रोन लाइट शो को देखने के लिए पुणे सहित राजस्थान और दिल्ली समेत देशभर से हजारों लोग पहुंचे।
ड्रोन ने आसमान में भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्योतिबा फुले दंपती, प्रधानमंत्री मोदी अपनी माताजी के साथ और आत्मनिर्भर भारत जैसी विभिन्न आकृतियां बनाईं। इन आकृतियों को देखकर पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

यपुर और आसपास से आए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के जयकारे लगाए।
लगभग आधे घंटे तक चले इस शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जयपुर और आसपास से आए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के जयकारे लगाए।
इस मेगा आयोजन की कमान केंद्रीय मंत्री और पुणे के सांसद मुरलीधर मोहोल ने संभाली। अनुमानित 50,000 से अधिक लोग मैदान के भीतर और बाहर मौजूद रहे।

लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाए, लेकिन उनकी निगाहें आसमान पर टिकी रहीं।
राजस्थान से आए कई दर्शकों ने इस अनुभव को जीवनभर याद रखने वाला बताया। जयपुर निवासी प्रकाश मिश्रा ने अपने दोस्तों के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “मैं दोस्तों के साथ घूमने पुणे आया था और इसी दौरान यह शो देखने का मौका मिला। जब आसमान में शिवाजी महाराज और भारत माता की झलक दिखी तो नजारा अद्भुत था।”
कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगातार गूंजते रहे। लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाए, लेकिन उनकी निगाहें आसमान पर टिकी रहीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments