पांचला चेराई इलाके में बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों को दो किमी तक पानी से भरे रास्ते से निकलना पड़ा।
जोधपुर जिले में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। इसी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव भी हो चुका है। रविवार को भी हुई बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र के चेराई पांचला खुर्द में भी इसका असर देखने को मिला। यहां पर एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनकी अंतिम यात्रा
दरअसल सामेरी भाखरी भाटियों की ढाणी निवासी जोग सिंह भाटी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा के जाने के दौरान करीब दो किलोमीटर तक ग्रामीणों को पानी में चलना पड़ा। अंतिम संस्कार को जाने वाले मार्ग पर करीब ढाई से तीन फीट तक पानी भरा हुआ था। ये हाल करीब दो किमी लंबे मार्ग के थे।

अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को कीचड़ और गंदगी से भरे मार्ग से निकलना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में चेराई, महादेव नगर, पांचला खुर्द क्षेत्र में कई जगह पर जल भराव हो जाता है। जिसमें हजारों बीघा फसल भी बर्बाद हो जाती है। बारिश की वजह से खासतौर पर कच्चे मकान में दरार पड़ने की वजह से लोग खतरे में जीवन जीते हैं। इसके चलते अब अंतिम यात्रा में भी परेशानी का सफर तय करना पड़ रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments