☜ Click Here to Star Rating


शव को बाहर निकालते हुए सिविल डिफेंस टीम और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।

सीकर के खाटूश्यामजी सदर थाना इलाके के लामियां गांव में खेत में बने फार्म पॉन्ड में डूबने से किसान की मौत हो गई। किसान पॉन्ड में पानी देखने के लिए गया था। इसी दौरान उसका अचानक पैर फिसला। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और सिविल डिफेंस टीम ने शव को

.

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

खाटूश्यामजी सदर थाना SHO कैलाश चंद यादव के मुताबिक घटना लामियां गांव में आज दोपहर करीब 3 बजे के आसपास की है। यहां का रहने वाला किसान कमलेश कुमार(45) पुत्र हनुमान अपने खेत में बने पॉन्ड में पानी देखने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह पॉन्ड में डूब गया।

यादव ने बताया कि पॉन्ड करीब 20 फीट गहरा था,जिसमें नीचे की तरफ कीचड़ था। ऐसे में कमलेश बाहर नहीं निकल पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। यहां से शव को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading