अजमेर के दरगाह बाजार में मेरा युवा भारत, चिश्ती फाउंडेशन और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रविवार को एक युवा सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर खेल, स्वास्थ्य, और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

इस दौरान नशा मुक्ति के लिए संकल्प भी लिया गया।
चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने बताया-अभियान के तहत देशभर में 1700 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम ने अजमेर के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है और नशा मुक्ति के साथ-साथ खेल और स्वस्थ जीवन को अपनाने का संदेश दिया(
(फोटो-वीडियो – नजीर कादरी)
……...
पढें ये खबर भी….
अजमेर की मोबाइल शॉप से लाखों के स्मार्टफोन चोरी:खाली डिब्बे छोड़ गए, ताला तोड़कर वारदात; सीसीटीवी में नजर आया चोर

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के बिहारी गंज स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर सैमसंग (Samsung) व वीवो कंपनी (Vivo) के लगभग 60 से 65 मोबाइल चोरी कर ले गए और खाली डिब्बे छोड़ गए। जिनकी कीमत 20-25 लाख रुपए है। पूरी खबर पढें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments