☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ में 11वीं कक्षा की छात्रा की रेप और हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि रेप के बाद छात्रा को जब फेंका गया, उस समय वह जिंदा थी।

.

निंबाहेड़ा रोड पर तुलसी एन्क्लेव कॉलोनी के पास जिस खाली प्लॉट में उसे फेंका गया, वहां पानी भरा था। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हुई है।

उधर, मुख्य आरोपी निंबाहेड़ा निवासी भूपेंद्र पुष्करण को गिरफ्तार और एक नाबालिग को डिटेन कर लिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी निंबाहेड़ा निवासी भूपेंद्र पुष्करण।

पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी निंबाहेड़ा निवासी भूपेंद्र पुष्करण।

कोतवाली थाने के डीएसपी विनय चौधरी ने बताया- घटना के बाद भूपेंद्र पुष्करण घबरा गया और एक नाबालिग दोस्त की मदद से लड़की को निम्बाहेड़ा रोड पर खाली प्लॉट में पानी में फेंक गया। जिस समय छात्रा को वहां फेंका, उसकी सांसें चल रही थीं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण वह बेहोश थी।

मेडिकल रिपोर्ट आना अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती जांच में फेफड़ों में पानी भरा होने की बात सामने आई है। लहूलुहान हालत में छात्रा 4-5 घंटे प्लॉट में भरे पानी में पड़ी रही। छात्रा शारीरिक रूप से काफी कमजोर भी थी।

घर से पहली बार निकली लड़की की मां और छोटी बहन ने बताया- 2023 में नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद उसने (छात्रा) पढ़ाई छोड़ दी थी। 2024 में ओपन स्कूल से दसवीं पास की। जुलाई में करीब दो साल के गैप के बाद ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन लिया था। छोटी बहन ने बताया कि उसे बमुश्किल दो सप्ताह ही हुए थे स्कूल जाते हुए।

छोटी बहन ने बताया- 6 अगस्त को चाचा रोज की तरह हमें स्कूल छोड़ने अपनी ई–रिक्शा लेकर आए तो उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। बोली मेरा बैग फट गया है। नया लेकर आऊंगी। इस पर मां ने मुझे भी छुट्‌टी करने को कहा लेकिन 12वीं बोर्ड की वजह से मैं स्कूल चली गई। इसके बाद करीब 11 बजे वह स्कूल बैग लेने का कहकर घर से निकली।

छात्रा की मां ने बताया कि वह इससे पहले कभी घर से बाजार अकेली नहीं गई। उसके पास कभी भी 10 रुपए से ज्यादा नहीं रहते थे। घर में बहुत कम बोलती थी। ऐसे में पता भी नहीं चलता था कि उसके मन में क्या चल रहा है। मुझे नहीं पता था कि आज मेरी बेटी पहली बार अकेली जाएगी और लाश बनकर लौटेगी। हत्यारे को फांसी होनी चाहिए।

लहूलुहान युवती 4-5 घंटे प्लॉट में भरे पानी में पड़ी रही थी।

लहूलुहान युवती 4-5 घंटे प्लॉट में भरे पानी में पड़ी रही थी।

युवक से एक महीने पहले फिर से शुरू हुई थी बातचीत डीएसपी विनय चौधरी ने बताया- भूपेंद्र पुष्करण उदयपुर में रहकर पढ़ाई करता है। भूपेंद्र और छात्रा एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इंस्टाग्राम के जरिए चैटिंग करते थे। लड़की के साथ उसकी बातचीत बीच में बंद हो गई थी।

एक महीने पहले दोनों फिर से सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में आए और लगातार बातचीत करने लगे। छात्रा (मृतका) की छोटी बहन ने बताया कि घर में पापा के पास एक स्मार्टफोन है, दूसरा सरकारी योजना में मिला है, जो घर पर ही रहता है। बड़े भाई के पास दो फोन हैं।

छात्रा सोशल मीडिया के लिए पिता के काम से घर वापस आने के बाद उनका फोन यूज करती थी। भूपेंद्र से उसकी आखिरी बातचीत भी सोशल मीडिया ऐप पर ही हुई थी। भूपेंद्र ने अपना फोन कहीं फेंक दिया है, जिसकी बरामदगी के प्रयास पुलिस कर रही है।

इसी कमरे में आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

इसी कमरे में आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

टीचर बनना चाहती थी छोटी बहन ने बताया कि उसकी बड़ी बहन दोबारा स्कूल में एडमिशन लेकर काफी खुश थी। वह टीचर बनना चाहती थी। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर पर थी। छोटी बहन हर साल रक्षाबंधन पर ननिहाल चली जाती है तो वही बड़े भाई को राखी बांधती थी।

घटना के बाद से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा का कहना है कि बचपन से ही उसे हम सबने बहुत नाजों से पाला था। उसे स्कूल छोड़ने मैं ही जाता था।

पुलिस ने जोड़ी कड़ी से कड़ी इस पूरी वारदात की तीन अलग-अलग कड़िया थीं, जिन्हें जोड़ने पर मामले की परतें खुलीं। 6 अगस्त को दोपहर तक छात्रा के घर न आने पर परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई।

इस बीच दोपहर में जिस किराए के कमरे में लड़की के साथ रेप हुआ, वहां खून देखने के बाद किराए पर रहने वाले नाबालिग ने सदर थाना पुलिस को 112 नंबर पर कॉल किया। उसने पुलिस को बताया कि मेरे पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा है। जल्दी आइए।

इस बीच सदर थाना में सूचना आई कि निंबाहेड़ा रोड पर खाली प्लॉट में किसी लड़की की लाश पड़ी है। तीनों सूचनाओं को जोड़कर जांच की तो मामले की परतें खुल गईं।

वारदात के बाद आराेपी युवक चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से रतलाम भाग गया और रिश्तेदार के यहां सो गया। वहां से सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया है। 112 पर सूचना देने वाले नाबालिग को भी डिटेन किया गया है।

—-

लड़की से रेप की यह खबर भी पढ़िए…

11वीं क्लास की छात्रा की रेप के बाद हत्या:चित्तौड़गढ़ में सड़क किनारे फेंका शव, बाजार में स्कूल बैग लेने गई थी

चित्तौड़गढ़ में 11वीं कक्षा की छात्रा की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading