☜ Click Here to Star Rating


.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने शुक्रवार को मतदान केन्द्र पुनर्गठन को लेकर राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने शासन सचिवालय से वीसी के जरिए सभी संभागीय आयुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले सभी मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन करना सुनिश्चित करें। महाजन के अनुसार पुनर्गठन की प्रक्रिया में यथा संभव अन्य समीपस्थ मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का समायोजन किया जाए।

समायोजन संभव न होने की स्थिति में ही मतदान केन्द्र का विभाजन किया जाए।

पुनर्गठन प्रस्तावों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ब्यावर एवं भरतपुर की ओर से 5 अगस्त को, अजमेर, बालोतरा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, डीग, धौलपुर, जैसलमेर, करौली, नागौर, प्रतापगढ़, सलूंबर, टोंक, सीकर में 6 अगस्त को व अलवर, बांसवाड़ा, बारां बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, खैरथल- तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड, पाली, फलोदी, राजसमंद, सवाई-माधोपुर, सिरोही, उदयपुर में 7 अगस्त को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस संबंध में चर्चा की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading