![]()
पंचायती राज विभाग ने दौसा जिले के दो सरपंचों को पद से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र मीणा ने आदेश जारी किए हैं। जिसमें मंडावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गढ़ हिम्मतसिंह और ऊकरूँद के सरपंचों को निर्माण
सीईओ द्वारा जारी आदेश में बताया है कि निर्माण कार्यों में अनियमितता और नियमों का उल्लंघन करने पर ऊकरूँद ग्राम पंचायत सरपंच नरेन्द्र कुमार मीणा और गढ़ हिम्मतसिंह की सरपंच गुड्डी देवी को निलंबित कर ग्राम पंचायत से संबंधित सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इस सम्बंध में संभागीय आयुक्त ने भी आरोप पत्र जारी किया है।
सरपंचों को निलंबित करने के संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त और शासन उप सचिव (जांच) इंद्रजीत सिंह ने भी आदेश जारी किए थे, जिसके बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मंडावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments