जोधपुर में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की तबीयत बिगड़ गई है। बीपी हाई होने पर उनको एम्स में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एम्स की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर
बैठक के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले कोर कमेटी के कुछ सदस्यों के साथ यहीं रुके हुए हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब होसबोले की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उनको एम्स में भर्ती करवाया गया।
सूचना पर बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल , RSS जोधपुर प्रांत के विद्यानंद भाईसाहब, कलेक्टर गौरव अग्रवाल और कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान भी एम्स पहुंचे हैं। होसबोले आरएसएस में मोहन भागवत के बाद दूसरे बड़े पदाधिकारी हैं।


RSS के सह सर कार्यवाह को एम्स हॉस्पिटल में लाया गया।
ये भी पढ़ें-
जोधपुर में वसुंधरा राजे और RSS प्रमुख की मुलाकात:करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत, 9 दिन के प्रवास पर हैं मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार सुबह मुलाकात की। जोधपुर में दोनों के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
RSS प्रचार प्रमुख बोले- लव जिहाद और धर्मांतरण सामाजिक उपद्रव:यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा, समाज में अशांति फैल सकती है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा- लव जिहाद और धर्मांतरण राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए एक गंभीर खतरा है। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments