☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ में बुधवार रात एक हादसा हो गया। शांतिदूत आचार्य महाश्रमण सेतु पुलिया से नीचे उतरते समय एक तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार और डिवाइडर दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। कार के आगे “पुलिस” लिखा हुआ था जबकि पीछे की तरफ “कमांडो

.

घटना के समय कार में दो युवक सवार थे। यह कार मध्य प्रदेश पासिंग की बताई जा रही है। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

अनियंत्रित होकर कार चढ़ी डिवाइडर पर।

अनियंत्रित होकर कार चढ़ी डिवाइडर पर।

पुलिया से नीचे आते समय अनियंत्रित हुई गाड़ी

मौके पर मौजूद मनीष ने बताया कि, दोनों युवक भीलवाड़ा से मध्य प्रदेश के नीमच की ओर जा रहे थे। बताया गया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और पुलिया से नीचे उतरते समय कार अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। कई बार युवकों से नाम पूछने के बावजूद दोनों टालते रहे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन बुलाकर कार को डिवाइडर से नीचे उतरवाया। इसके बाद दोनों युवकों अपनी कार लेकर वहां से चले गए।

क्रेन और लोगों की मदद से कार को नीचे लाया गया।

क्रेन और लोगों की मदद से कार को नीचे लाया गया।

आधे घंटे तक बंद रहा ट्रैफिक

प्रत्यक्षदर्शी अरमान ने बताया कि, दोनों युवक नशे की हालत में थे। संभव है कि नशे और तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया हो। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी, क्योंकि टक्कर काफी जोरदार थी। डिवाइडर के पत्थर टूटकर सड़क पर बिखर गए। इस एक्सीडेंट के दौरान लगभग आधे घंटे के लिए ट्रैफिक बंद रहा।

लोगों ने बताया कि पुलिया के उस हिस्से पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। वहां सड़क का मोड़ और ढलान दोनों ही हैं, जिससे तेज रफ्तार गाड़ियां अक्सर फिसल जाती हैं।हादसे के बाद लोगों में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading